बाइक व पिकअप की टक्कर में दंपती घायल

रविवार सुबह बसुआ तालाब मोड़ के पास हुआ हादसा डीएवी स्कूल की तरफ से क्वार्टर जा रहे थे दोनों पत्नी की हालत बनी है गंभीर भागलपुर रेफर महगामा : महगामा में रविवार सुबह बाइक व पिकअप वैन की टक्कर में पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना वसुआ तालाब मोड़ के पास की […]

रविवार सुबह बसुआ तालाब मोड़ के पास हुआ हादसा

डीएवी स्कूल की तरफ से क्वार्टर जा रहे थे दोनों
पत्नी की हालत बनी है गंभीर भागलपुर रेफर
महगामा : महगामा में रविवार सुबह बाइक व पिकअप वैन की टक्कर में पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना वसुआ तालाब मोड़ के पास की है. घायल दंपती बाइक से डीएवी स्कूल की ओर से क्वार्टर जा रहे थे. तेज रफ्तार पिकअप वैन से आमने-सामने टक्कर हो गया. पति सुबोध रजक व पत्नी सावित्री देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सुबोध रजक इसीएल कर्मी है. पति पत्नी को गंभीर चोटेंं आयी है. महगामा में प्राथमिक उपचार किये जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >