वकालतखाना में हुए चोरी मामले का निबटारा नहीं

गोड्डा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मंडल कारा गोड्डा में जेल अदालत का आयोजन किया गया. नगर थाना कांड संख्या 127/16 के आरोपित मो असलम का मामला अदालत में प्रस्तुत हुआ. आरोपित असलम पर वकालतखाना में ही चोरी करने का इल्जाम लगाया था. लगभग सात आह माह से वह जेल में बंद […]

गोड्डा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मंडल कारा गोड्डा में जेल अदालत का आयोजन किया गया. नगर थाना कांड संख्या 127/16 के आरोपित मो असलम का मामला अदालत में प्रस्तुत हुआ. आरोपित असलम पर वकालतखाना में ही चोरी करने का इल्जाम लगाया था. लगभग सात आह माह से वह जेल में बंद है. बाद में कोई निर्णय नहीं हो सका. जेल अदालत में सीजेएम राजेश सिन्हा, सब जज प्रथम संजीव कुमार वर्मा, जेल अधीक्षक राहुल जी आनंद जी, सरकारी वकील महेंद्र दास, अधिवक्ता सादिक अहमद तथा पीएलभी नवीन कुमार झा एवं हसन अंसारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >