प्रखंड कार्यालय के समक्ष जलसहिया ने किया प्रदर्शन

गोड्डा : जिला जल सहिया समिति की ओर से गुरुवार को पोड़ैयाहाट प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष राखी देवी ने की. धरना को संबोधित करते हुए एक्टू के जिला मंत्री अरुण सहाय ने कहा कि सभी क्षेत्रों में महिलाएं काम कर रही है. घर से […]

गोड्डा : जिला जल सहिया समिति की ओर से गुरुवार को पोड़ैयाहाट प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष राखी देवी ने की. धरना को संबोधित करते हुए एक्टू के जिला मंत्री अरुण सहाय ने कहा कि सभी क्षेत्रों में महिलाएं काम कर रही है. घर से लेकर सदन तक महिलाओं का योगदान है.

सरकारी कार्यों में महिलाओं से काम कराया जा रहा है. लेकिन उनको वाजिब मजदूरी नहीं दी जा रही है. महिलाओं को अपने हक के लिए लड़ना होगा. कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे सीटू नेता मनोज कुमार कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा विभाग में रसोइया संयोजिका से वर्षों काम करा कर हटाने का काम किया गया. वहीं, जल सहिया से सरकार काम लेकर मानदेय नहीं दे रही है. जल सहिया का शोषण किया जा रहा है. जो गलत है. समिति सचिव किरण कुमारी ने कहा कि सभी क्षेत्रों में जल सहिया से काम करा रही है. लेकिन मानदेय नहीं दे रही है. मानदेय की मांग को लेकर उग्र आंदोलन किया जायेगा.

बीडीओ को सौंपा 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन
धरना-प्रदर्शन के बाद जल सहिया समिति का एक प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ को मांगों का ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधि मंडल में ललिता झा, राखी देवी, कंचन देवी, किरण कुमारी आदि शामिल थीं.
पांच मार्च को गोड्डा में एकता रैली
एक्टू नेता मनोज कुमार कुशवाहा ने बताया कि जल सहिया समिति के बैनर तले पांच मार्च को गांधी मैदान से एकता रैली निकाली जायेगी. इस मौके पर सुधा जायसवाल, रामदास साह, जया जयंती, रूबी देवी, किरण कुमारी, सुशीला हेंब्रम, तरूण खातून, सरिता देवी, सिंधु कुमारी, रीना देवी, सीमा देवी, ललिता झा, मेरी सोरेन, भारती देवी, मरना मरांडी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >