गोड्डा : जिले के पथरगामा प्रखंड क्षेत्र के बंदनवार के ताराटीकर गांव में मंगलवार सुबह आग से एक घर राख हो गया. ग्रामीणों ने बताया आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है.
ताराटीकर निवासी कांति सिंह का घर जल कर स्वाहा हो गया. घटना में घर में रखे अनाज, कपड़ा, चौकी, खटिया, धान, चावल सब कुछ जल गया. आग लगने के बाद जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह से चापानल, तालाब से पानी ले कर आग बुझाकर बाकी घरों को जलने से बचा लिया है. लेकिन अगलगी की इस घटना में कांति सिंह का पूरा घर जल जाने से उसका परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गया है. समाचार लिखे जाने तक प्रखंड की ओर से पीड़ित परिवार की सुधि नहीं ली गयी है. इधर, सदर प्रखंड के मोतिया गांव में भी एक घर जलने की खबर है.
