बोआरीजोर : सोमवार को ललमटिया-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर गोढ़ियाचक के पास अज्ञात बोलेरो के धक्के से 35 वर्षीय धोरैया बांका निवासी जामुन राठौर घायल हो गये. उसका इलाज महगामा रेफरल अस्पमाल में किया गया. ललमटिया थाना के एएसआइ मो जफरान ने बताया कि जामुन राठौर गोढ़ियाचक के पास सड़क पार कर रहा था. इस दौरान ललमटिया की ओर आ रही
अज्ञात बोलेरो ने धक्का मार दिया. इस घटना में वह घायल हो गया. उसे महागामा रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. चिकित्सक नुरूल हक ने बताया कि युवक को सिर, कमर में चोटें आयी. थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि घायल का इलाज कराया जा रहा है. अज्ञात बोलेरो को पहचान कर कार्रवाई की जायेगा.
