राशन वितरण में डीलर की मनमानी के विरोध में बोहा लाभुकों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. साथ डीलर पर कार्रवाई करने की मांग की गयी.
पथरगामा : सोमवार को आदर्श ग्राम पंचायत बोहा के दर्जनों कार्डधारियों ने डीलर की मनमानी के विरोध में प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. कार्डधारियों ने कहा कि बोहा पंचायत की तुलसी स्वयं सहायता समूह की डीलर गायत्री देवी राशन वितरण में मनमानी कर रही है. इन लोगों का नेतृत्व पथरगामा पूर्वी जिप सदस्य फूलकुमारी देवी ने किया. इस दौरान कार्डधारी ने डीलर के विरोध में नारे लगाये. जिप सदस्य के साथ झारखंड विकास मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष दीनदयाल यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष पंकज चौधरी ने धरना प्रदर्शन में शामिल होकर डीलर पर कार्रवाई करने की मांग की.
इस अवसर पर लक्ष्मण मंडल, फालगुनी यादव, शनिचर यादव, पिंटू मंडल, योगेंद्र रमानी, अरविंद यादव, प्रबोध मंडल, महावीर यादव, राजेश महतो, मुकेश महतो, अरुणा देवी,मंजू देवी, दुलारी देवी, उर्मिला देवी, रतना देवी सहित दर्जनों शामिल थे. धरना के बाद कार्डधारियों ने जिप सदस्य की अगुआई में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. कार्डधारियों का कहा कि डीलर गायत्री देवी सही माप तौल से राशन व केरोसिन नहीं देती है. विरोध करने पर केस में फंसाने की धमकी दी जाती है. साथ ही मारपीट करने पर भी उतारू हो जाता है. बायोमैट्रिक मशीन द्वारा अनाज नहीं दिया जाता है. कार्डधारियों ने डीलर का रजिस्ट्रेशन समाप्त करने की मांग कर रहे थे. कार्रवाई नहीं करने पर अनशन पर बैठने की बात कही.
जिप की बैठक में उठायेंगे मामल
डीलर की मनमानी नहीं चलने दी जायेगी. डीलर से कुछ भी पूछने पर सीधे आरोप लगाया जाता है. मामले को जिला परिषद् की बैठक में उठाया जायेगा.
-फूलकुमारी देवी, जिप सदस्य
आरोप बेबुनियाद
” राशन व केराेसिन का वितरण सही रूप में किया जा रहा है. आरोप बेबुनियाद है.
-गायत्री देवी, डीलर
