पूर्व विधायक के समक्ष रखी समस्याएं
पोड़ैयाहाट : एक तरफ जहां सरकार गरीबों को हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराने की बात कहती है. गांवाें में रात्रि चौपाल का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है.
वहीं पोड़ैयाहाट प्रखंड के अमवार संताली पंचायत के गुणघासा गांव के कार्डधारी 20 किमी दूर जनवितरण प्रणाली दुकान से अनाज लेने को विवश है. कार्ड धारी अनिता किस्कू, चांदमुणि मरांडी, दुखनी मोहली, मरांगमय हांसदा, रिया मोहली आदि ने बताया कि हमलोगों को गुणघासा जनवितरण प्रणाली में नाम नहीं है. धमसूर जनवितरण प्रणाली में ग्रामीणों का नाम चढ़ गया है. इस कारण 20 किमी दूरी तय कर अनाज का उठाव करने जाना पड़ता है. परेशान लाभुकों ने सोमवार को पूर्व विधायक प्रशांत कुमार के समक्ष समस्याएं रखी. वहीं पूर्व विधायक ने लाभुकों की समस्या को दूर कराने का आश्वासन दिया.
