समय पर आयकर रिटर्न भरें अधिकारी व कर्मी

कार्यशाला. प्रोजेक्टर से नये नियमों की दी जानकारी कार्यशाला में ऑनलाइन आइटीआर फॉर्म भरने की जानकारी कर्मियों को दी गयी. समय पर रिटर्न नहीं भरने पर होनेवाले नुकसान को भी बताया गोड्डा : समाहरणालय सभागार में आयकर विभाग ने एकदिनी कार्यशाला आयोजित कर केंद्र सरकार द्वारा जारी किये गये नये नियम की जानकारी दी. कार्यशाला […]

कार्यशाला. प्रोजेक्टर से नये नियमों की दी जानकारी

कार्यशाला में ऑनलाइन आइटीआर फॉर्म भरने की जानकारी कर्मियों को दी गयी. समय पर रिटर्न नहीं भरने पर होनेवाले नुकसान को भी बताया
गोड्डा : समाहरणालय सभागार में आयकर विभाग ने एकदिनी कार्यशाला आयोजित कर केंद्र सरकार द्वारा जारी किये गये नये नियम की जानकारी दी. कार्यशाला की अध्यक्षता करते देवघर से आये आयकर अधिकारी रिपु दमन पदाधिकारियों व कर्मियों से हर माह डीडीसी काटकर वेतन व मानदेय भुगतान करने का निर्देश दिया. कार्यशाला में आयकर अधिकारियों ने सभी कर्मियों को टैक्स जमा कराये जाने की जानकारी दी. बताया कि पदाधिकारी हों अथवा कर्मी सबों को हर माह टीडीएस जमा करना चाहिए. उन्होंने समय पर आइटीआर फाइल करने का भी निर्देश दिया. विभिन्न संस्थानों के निकासी व व्ययन पदाधिकारियों को इनकम टैक्स की पद्धति से अवगत कराया. साथ ही आयकर अधिकारियों ने बताया कि सही समय पर टैक्स आदि जमा नहीं करने पर ही वेतन बंद कर दिया जाता है.
लोग इस परेशानी से समय पर टैक्स दिये जाने के बाद ही बच सकते हैं. प्रोजेक्टर के माध्यम से नियमों की जानकारी दी गयी. इस दौरान किसी प्रकार की परेशानी होने पर प्रोजेक्टर के माध्यम से दो नंबर पर भी सलाह लेने की जानकारी दी गयी. जिस पर कुछ आयकर मामलों के अधिवक्ता शेषमणि पांडेय ने विरोध जताया. हालांकि जारी किये गये नंबर अधिकारी के थे या अधिवक्ता का यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी कामदेव रजक, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी राजीव कुमार, पोड़ैयाहाट बीडीओ कुमार अभिषेक, गोड्डा अंचल पदाधिकारी शशिकांत किंकर आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >