राजमहल कोल परियोजना में सुरक्षा कमेटी ने किया वाहन निरीक्षण

खनन क्षेत्र में चल रही डीजल गाड़ियों और चालक के दस्तावेजों की जांच

राजमहल कोल परियोजना के ओसीपी कार्यालय की सुरक्षा कमेटी के सदस्यों ने खनन क्षेत्र में चल रहे डोजर, टीपर और बड़ी डीजल गाड़ियों का निरीक्षण किया. समिति के तीन सदस्य वर्कमैन इंस्पेक्टर माइनिंग पवन कुमार, वर्कमैन इंस्पेक्टर मैकेनिकल अमल कुमार और सुरक्षा कमेटी सदस्य राम सुंदर महतो ने गाड़ियों की फिटनेस और चालकों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की. सुरक्षा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यह निरीक्षण चालकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश देगा. उन्होंने चालकों को निर्देश दिया कि खनन क्षेत्र में गाड़ी सावधानीपूर्वक चलानी होगी और सभी सुरक्षा उपकरण पहनना अनिवार्य है. इसके अलावा, सीट बेल्ट का उपयोग करना और गाड़ी के इंडिकेटर तथा अन्य आवश्यक उपकरणों को दुरुस्त रखना भी अनिवार्य है. निरीक्षण के दौरान कई चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस में गड़बड़ी पायी गयी, जिन्हें सुधारने का निर्देश दिया गया. सदस्यो ने कहा कि खनन क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील होता है, इसलिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य है. उन्होंने यह भी कहा कि शराब पीकर खनन क्षेत्र में प्रवेश करना सख्त मना है, क्योंकि इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है. सुरक्षा कमेटी के सदस्यों ने परियोजना में चल रही निजी कंपनियों बीएलएस, एएमपीएल और बीएनएस की गाड़ियों का भी निरीक्षण किया और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >