होल्डिंग टैक्स वृद्धि के विरोध में बंद रहा गोड्डा

गोड्डा : होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार को आम नागरिकों की बुलायी गयी गोड्डा बंद असरदार रहा. आंदोलन को सफल बनाने में शहर के सभी लोगों ने स्वत: दुकानें व अन्य प्रतिष्ठान बंद रखे. गाेड्डा बंद में कांग्रेस, झामुमो, राजद, जेवीएम, जदयु तथा वाम मोरचा का समर्थन रहा. उक्त दलों के नेताओं ने […]

गोड्डा : होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार को आम नागरिकों की बुलायी गयी गोड्डा बंद असरदार रहा. आंदोलन को सफल बनाने में शहर के सभी लोगों ने स्वत: दुकानें व अन्य प्रतिष्ठान बंद रखे. गाेड्डा बंद में कांग्रेस, झामुमो, राजद, जेवीएम, जदयु तथा वाम मोरचा का समर्थन रहा. उक्त दलों के नेताओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया. वहीं सुबह एक घंटे तक सड़क जाम किया. इक्का-दुक्का चाय पान की दुकानें खुली रही.

सड़क जाम कर प्रदर्शन : बंद को लेकर जुटे प्रर्दशनकारियों ने सुबह स्थानीय कारगिल चौक, असनबनी चौक, रोतारा चौक, मसजिद चौक तथा गोढी चौक को जाम कर दिया था. इससे सभी जगह वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. एक घंटे तक प्रदर्शन के दौरान नगर थाना के थाना प्रभारी अशोक कुमार गिरी ने प्रदर्शनकारियों समझाया. लोगों से बगैर परमिशन के जाम नहीं करने की बात कही.

होल्डिंग टैक्स वृिद्ध…

इसके बाद लोगों ने सड़क जाम हटा दिया. बाद में प्रदर्शनकारियों ने शहर के सभी दुकानदारों व व्यवसायियों ने मिलकर व्यवसायिक कार्यों को ठप करा दिया. दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर को गिरा कर बंद का समर्थन दिया.

नपं के सामने जलाया नगर विकास मंत्री का पुतला : प्रदर्शनकारियों ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने ही नगर विकास मंत्री सीपी सिंह का पुुतला दहन किया. प्रदर्शनकारियों के प्रदर्शन के बाद स्थिति काफी देर तक अफरा-तफरी की हो गयी. विरोध को लेकर बुधवार को होल्डिंग टैक्स का फाॅर्म जमा करने वालों की संख्या कम ही देखी गयी.

वहीं हजारों लोग सड़क पर उतर कर दिन भर प्रदर्शन करते रहे. प्रदर्शनकारियों में दीपिका पांडेय सिंह, वेणु चौबे, गुड्डू मंडल, अरुण सहाय, सर्वजीत झा, रतन दत्ता, बच्चू झा, जाहिद इकबाल, मनोज कुशवाहा, दिनेश यादव, उमेश मिश्रा, परमानंद झा, रामु, धनंजय महतो, प्रीतम गाड़िया, कारू पंडित, बिरबल साह, शहबाज, मुमताज, परमानंद गुप्ता, मुकेश कुमार भगत आदि थे. बंदी काे असरदार बनाने में सभी वर्गों के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी भूमिका निभायी.

इन संगठनों का मिला सहयोग

बंद में कांग्रेस, झामुमो, राजद, जेवीएम, सीपीआइ एमएल, सीपीएम, जदयु सहित चैंबर आफ कॉमर्स के कई लोगों का समर्थन मिला. सबों ने मिलकर बंद को सफल बनाया. बंद को लेकर सुबह से ही प्रचार प्रसार किया गया. दुकानदारों ने बढ़े हुए टैक्स के विरोध किया.

लोगों ने स्वत: बंद रखी दुकानें

सड़कों पर निकलकर किया जोरदार प्रदर्शन

पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद भी चुप नहीं बैठे शहरवासी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >