मुखिया ने लगाया चेकडैम निर्माण में गड़बड़ी का आरोप

दो करोड़ की राशि से हरना वीयर में हो रहा काम पंचायत प्रतिनिधियों ने सांसद, डीसी व विधायक से की शिकायत संवेदक पर कार्रवाई करते काम रोकने की उठायी मांग गोड्डा : सदर प्रखंड के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग से सटे हरना वियर में चेकडैम निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप पंचायत प्रतिनिधियों ने लगाया […]

दो करोड़ की राशि से हरना वीयर में हो रहा काम

पंचायत प्रतिनिधियों ने सांसद, डीसी व विधायक से की शिकायत
संवेदक पर कार्रवाई करते काम रोकने की उठायी मांग
गोड्डा : सदर प्रखंड के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग से सटे हरना वियर में चेकडैम निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप पंचायत प्रतिनिधियों ने लगाया है. जांच करने पहुंचे जनप्रतिधियों ने संवेदक पर गुस्से का इजहार किया. आवेदन देकर गड़बड़ी की शिकायत डीसी भुवनेश प्रताप सिंह, सांसद निशिकांत दुबे व विधायक अमित कुमार मंडल से कर संवेदक पर कार्रवाई की मांग की है. मछिया सिमरडा पंचायत के मुखिया पुनम देवी, नेपूरा पंचायत की मुखिया सुजीता देवी व गोरसंडा पंचायत के मुखिया स्वेता देवी ने मामले की जांच की. अनियमितता गिनाते काम बंद करने को भी कहा. हरना वियर में तकरीबन दो करोड़ की राशि से चेकडैम का निर्माण किया जा रहा है. शिलान्यास सांसद निशिकांत दुबे ने किया था
. वियर के माध्यम से सदर प्रखंड के आधे दर्जन मौजा रामपुर, चिलौना, रंगमटिया, नेपुरा, वैशाड़ी के 10 हजार के बीघे जमीन की सिंचाई कार्य होना है. बताया कि संवेदक मानकों को ताक पर रखकर काम करा रहे हैं. न ढंग से मसाला तैयार किया जा रहा है और न ही छड़ का प्रयोग किया जा रहा है. काम को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है. बालू की अधिकता ज्यादा है व छड़ भी 10 एमएम की जगह आठ एमएम का लगाया जा रहा है. कार्यस्थल पर योजना संबंधी बोर्ड भी नहीं लगाया गया है. पंचायत प्रतिनिधियों ने आपत्ति दर्ज करायी है.मौके पर ग्रामीण श्रीकांत साह, विष्णु सिंह, दीपक, जयशंकर आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >