वीरेंद्र के परिजनों ने एसपी से लगायी इंसाफ की गुहार

आपसी विवाद में भाला व खंती से दबंगों ने काटा था पैर घाव नहीं भरने के कारण रांची में डाॅक्टरों ने काटा पैर दिव्यांग का जी रहा जिंदगी, परिवार का छीन गया सहारा गोड्डा : बलबड्डा थाना क्षेत्र के बलबड्डा गांव में 24 दिसंबर 2016 को मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र […]

आपसी विवाद में भाला व खंती से दबंगों ने काटा था पैर

घाव नहीं भरने के कारण रांची में डाॅक्टरों ने काटा पैर
दिव्यांग का जी रहा जिंदगी, परिवार का छीन गया सहारा
गोड्डा : बलबड्डा थाना क्षेत्र के बलबड्डा गांव में 24 दिसंबर 2016 को मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र साह जिंदगी व मौत से जूझ रहा है. परिजनों ने शनिवार को एसपी हरिलाल चौहान से इंसाफ की गुहार लगायी है. दिये आवेदन में बताया है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने घर ले जाकर खंती व भाला से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था. दायां पैर के जख्म से हालत खराब है. भागलपुर से भी रेफर किये जाने के बाद रांची ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने नासूर बन चुके घाव से रोगी को बचाने के लिये पैर काट दिया. आरोपित निरंजन यादव, नसीब यादव, हरिहर यादव, धनंजय यादव, कार्तिक यादव ने घटना को अंजाम दिया था.
चौकीदार के मना करने पर भी पिटायी कर दी थी. एसपी से मिलकर आरोपितों पर कार्रवाई की मांग वीरेंद्र साह के भाई व दो बेटियाें ने की है.
महगामा एसडीपीओ पर जांच में कोताही का आरोप
वहीं महगामा एसडीपीओ पर जांच में लापरवाही बरतने का आरोप पीड़ित परिवार के लोगों ने लगाया है. बताया कि एसडीपीओ ने क्रिमिनल एक्ट का मामला नहीं बनाकर दीवानी मामला बना दिया. ऐसे में न्याय की उम्मीद मिलना बेकार है.
एसपी ने दिया आश्वासन
एसपी श्री चौहान ने पीड़ित परिवार को सकारात्मक आश्वासन दिया है. पुलिस कप्तान श्री चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुये पीड़ित परिवार को न्याय दिये जाने को कहा. बताया कि किसी भी हाल मे दोषी बख्शे नहीं जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >