नौकरी के नाम पर लड़की बेचने का आरोप
पोड़ैयाहाट थाना में कांड संख्या 126/12 है दर्ज
मानव तस्करी मामले में गोड्डा पुलिस करेगी पूछताछ
कई मामले के खुलासा होने की संभावना
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ कोर्ट आरोपित को सुना चुकी है दस साल का सजा
गोड्डा : मानव तस्करी मामले में गोड्डा पुलिस से रायगढ़ के जेल में सजा काट रही गायत्री देवी को रिमांड पर गोड्डा लायी है. गायत्री पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के द्रुपद गांव की रहने वाले है. उसके खिलाफ पोड़ैयाहाट थाना में कांड संख्या 126/12 दर्ज है. इसमें उस पर नौकरी को झांसा देकर लड़की को बेचने का आरोप है. उक्त मामले में पुलिस उससे पूछताछ करेगी. पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कई बड़े मामले का खुला हो सकता है.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गायत्री देवी पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में वर्ष 2012 में मावन तस्करी की धंधे में जुड़ी थी. इस काम में उसका साथ पति हरित भंजन भी देता था.
गायत्री का काम लड़कियाें को नौकरी की झांसा देना था. इस चक्कर में लड़किया फंस जाती और पति की मदद से गायत्री लड़कियों को दूसरे राज्य में बेच आती थी. इसी दौरान मामले का खुलसा हुआ और पोड़ैयाहाट थाने में उसके खिलाफ कांड संख्या 126/12 दर्ज किया गया. तब से वह फरार चल रही थी. गायत्री पर चाइबास के किरूगुर व रायगढ़ में लड़की बेचने का आरोप है. इसी दरम्यान गायत्री रायगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ गयी. रायगढ़ कोर्ट में मानव तस्करी मामले में उसे 10 साल कारावास की सजा सुनाई है. इसके बाद से वह रायगढ़ जेल में सजा काट रही थी. इसी दौरान गोड्डा पुलिस को सूचना मिली कि गायत्री रायगढ़ जेल में सजा काट रही है. गोड्डा पुलिस ने रायगढ़ कोर्ट से गायत्री को रिमांड लेकर गोड्डा लायी है. बता दें कि दूसरे राज्य की पुलिस को भी उसकी तलाश थी. उस पर लड़कियों को दिल्ली व अन्य राज्यों में बेचने का आरोप है. इस काम में उसका पति साथ देता था. दोनों मिलकर गैंग चला रहे थे. पोड़ैयाहाट पुलिस को कई मामलों में तलाश थी. रिमांड पर लिये जाने के बाद पुलिस को अन्य कई सबुत मिलने के आसार है.
पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के द्रुपद की रहने वाली है गायत्री देवी
एसडीपीओ ने कहा
गायत्री देवी को रायगढ़ कोर्ट से रिमांड पर लिया गया है. मानव तस्करी मामले में उससे पूछताछ की जायेगी. पूछताछ से कई मामले के खुलसा होने की संभावना है.
अभिषेक कुमार, एसडीपीओ
