सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

गोड्डा-भागलपुर मुख्य मार्ग रामनगर के पास हुई घटना बाइक पर बैठा दूसरा युवक घायल, हालत गंभीर, रेफर घायल का नाम गोलू मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के गोड्डा-भागलपुर मुख्य मार्ग रामनगर के आगे तालाब के पास बुधवार की रात करीब 9:45 बजे गोड्डा की ओर से सिकटिया की […]

गोड्डा-भागलपुर मुख्य मार्ग रामनगर के पास हुई घटना

बाइक पर बैठा दूसरा युवक घायल, हालत गंभीर, रेफर
घायल का नाम गोलू
मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के गोड्डा-भागलपुर मुख्य मार्ग रामनगर के आगे तालाब के पास बुधवार की रात करीब 9:45 बजे गोड्डा की ओर से सिकटिया की ओर जा प्लेटिना मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतक का नाम पता नहीं चल पाया था. जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का नाम गोलु कुमार बताया जाता है. वह रामनगर के पास का ही रहने वाला है.
आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में लगी है. बताया जाता है कि दुर्घटना में बाइक मुख्य मार्ग से 10 फीट नीचे तालाब के पास गिर गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >