चचेरे भाई ने ही ली थी हुडिंग मुर्मू की जान

प्रेस वार्ता. बोआरीजोर पुलिस ने किया उद्भेदन, आपसी कलह में डाभी से काटा था सिर 27 जनवरी को बोआरीजोर थाना के सिजुआकोल गांव में हत्या कर शव को पास के खेत में फेंक दिया था, हत्यारा ताला मुर्मू के साथ दो सहयोगी भी गिरफ्तार कर लिया है. गोड्डा : गोड्डा पुलिस ने हुडिंग मुर्मू हत्याकांड […]

प्रेस वार्ता. बोआरीजोर पुलिस ने किया उद्भेदन, आपसी कलह में डाभी से काटा था सिर

27 जनवरी को बोआरीजोर थाना के सिजुआकोल गांव में हत्या कर शव को पास के खेत में फेंक दिया था, हत्यारा ताला मुर्मू के साथ दो सहयोगी भी गिरफ्तार कर लिया है.
गोड्डा : गोड्डा पुलिस ने हुडिंग मुर्मू हत्याकांड का उद्भेदन कर लिया है. मंगलवार को एसपी हरिलाल चौहान ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी है. एसपी ने बताया कि हत्या में मुख्य आरोपित मृतक का ही चचेरा भाई है. चचेरे भाई ताला मुर्मू को इस बात का शक था कि मृतक हुडिंग मुर्मू नशे में धुत होकर किसी दिन उसके पत्नी के साथ गलत हरकत न कर दे. मुख्य आरोपित ताला मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया गया है. ताला मुर्मू ने अपराध भी स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि साहिबगंज जिला के बोरियो में अपने ससुराल में हुडिंग मुर्मू रहता था. इधर कुछ दिनों से वह बोआरीजोर के सिजुवाकोल गांव में अपने चाचा के घर रह रहा था.
गांव में लगने वाले मेले में हुडिंग मुर्मू 27 जनवरी की रात को मेले से वापस आने के बाद ताला मुर्मू ने डाभा से गला काट कर हत्या कर दी. बोआरीजोर थाना में 28 जनवरी को कांड संख्या 03/17 दर्ज किया गया है. ताला मुर्मू के अनुसार हुडिंग हमेशा नशे में धुत रहता था. इस स्थति से तंग आकर अंत में हुडिंग की हत्या करने का मन बना लिया. हत्या के बाद ताला ने अपने पड़ोसी मित्र जिसका नाम हुडिंग मुर्मू ही था तथा अन्य दो में संझला मुर्मू तथा एक अन्य के सहयोग से चटाई में लपेट कर पास के बहियार में शव को ठिकाने लगा दिया. पुलिस ने ताला मुर्मू, हुडिंंग मुर्मू तथा संझला मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि मामले में एक अन्य सहयोगी अभी फरार बताया जाता है. पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त डाभा, रस्सी, चटाई तथा खून लगा कमीज भी बरामद किया है. प्रेस वार्ता के दौरान बोआरीजोर के इंस्पेक्टर गोपाल सिंह, एएसआई व आरक्षी ने अभियुक्तों को लेकर एसपी के समक्ष प्रस्तुत किया.
धरना स्थल से अवैध उगाही मामले पर एसपी गंभीर : एसपी के समक्ष पत्रकारों द्वारा उठाये गये मामले में एसपी ने आवश्यक पहल की बात की. जिसमें मुख्य रूप से अवैध रूप से समाहरणालय के सामने धरना स्थल पर बगैर अनुमति के मोटरसाइकिल पार्किंग के लिए लगातार की जा रही राशि की वसूली पर कार्रवाई करने की बात कही. एसपी ने बताया कि उक्त स्थल पर वाहनों के अवैध पार्किग बना दिये जाने के कारण यातायात में परेशनी के साथ साथ जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय, जिला जनसंपर्क कार्यालय आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एसपी ने कुछ ही दिनों में इसे ठीक करने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >