निबंध व भाषण प्रतियोगिता में दिखा देशप्रेम

कार्यक्रम . गोड्डा में लोक कला साहित्य मंच की ओर हुआ आयोजन स्थानीय डीआरडीए के सभागार में मंगलवार को लोक कला साहित्य मंच की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें तीन स्कूलों के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. इस दौरान भाषण व निबंध प्रतियोगिता में बच्चों में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला. […]

कार्यक्रम . गोड्डा में लोक कला साहित्य मंच की ओर हुआ आयोजन

स्थानीय डीआरडीए के सभागार में मंगलवार को लोक कला साहित्य मंच की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें तीन स्कूलों के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. इस दौरान भाषण व निबंध प्रतियोगिता में बच्चों में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला. संताल परगना के वीरों को भी याद किया गया.
गोड्डा : गोड्डा के डीआरडीए के सभागार में मंगलवार को लोक कला साहित्य मंच की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला स्तरीय विद्यालयों में निबंध भाषण तथा आशुभाषण प्रतियोगिता में कस्तूरबा विद्यालय, मध्य विद्यालय गोड्डा तथा बाल विकास विद्यालय गोड्डा के बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. इस दौरान विभिन्न विद्याओं में मुख्य रूप से भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार बाल विकास की छात्रा सना सोहेल, द्वितीय पुरस्कार मध्य विद्यालय गोड्डा की सोनम कुमारी तथा तृतीय पुरस्कार बाल विकास की निशा कुमारी को दिया गया. निबंध में बाल विकास की निशा कुमारी को प्रथम,
द्वितीय स्थान सना सोहेल तथा मध्य विद्यालय गोड्डा के रोहित कुमार को तृतीय पुरस्कार मिला. वहीं आशु भाषण में निशा कुमारी प्रथम, अमित कुमार यादव द्वितीय तथा सोनम कुमार तीसरे स्थान पर रही. वहीं सीनियर छात्रा गोड्डा महिला कॉलेज की मोना जागृति को स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों पर दिये गये भाषण पर विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया. उक्त कार्यक्रम में शामिल गोड्डा कस्तूरबा, पथरगामा कस्तूरबा, सुंदरपहाड़ी कस्तूरबा, पोड़ैयाहाट कस्तूरबा, महागामा कस्तूरबा तथा मेहरमा कस्तूरबा के छात्राओं को विशेष तौर पर सांत्वना पुरस्कार के साथ सर्टिफिकेट दिया गया. अतिथियों में गोड्डा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य जयकांत ठाकुर, दीपिका पांडेय सिंह, राजेश झा, शिव कुमार भगत, सुजाता कुमारी तथा सुरजीत झा ने बारी-बारी से पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान मुख्य रूप से जजेज की भूमिका में शिक्षक मौसम कुमार ठाकुर एवं मनोज कुमार राही ने निभायी.
छह प्रखंडों के दर्जनों बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर लिया भाग , शहीदों को किया याद
स्वतंत्रता संग्रामा में संताल पगरना के सेनानी विषय पर भाषण में बोले वक्ता
कार्यक्रम के दूसरे पारी में स्वतंत्रता संग्राम में संताल परगना के स्वतंत्रता सेनानियों को दर्शाने का काम किया गया. इस दौरान विषय प्रवेश साहित्यकार प्रवीण तिवारी ने कराते हुए कहा कि संताल परगना में रोहिणी के तीन मुसिलम भाइयों ने अंगरेजों की हत्या कर स्वतंत्रता संग्राम की आग को और भी तीव्र किया था. उन्होंने पूरे संताल के अगल-अलग हिस्सों से संग्राम का बिगुल पर जोरदार तरीके से बजाया था. इसके बाद प्रो जयकांत ठाकुर ने संताल पगरना खास कर गोड्डा के पहाड़िया स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति एक विस्तृत आलेख की प्रस्तुति की. कहा कि आज इतिहास ने भी ऐसे सेनानियों को भुलाने का काम किया है. राष्ट्रीय विभूमि मंच के राजेश झा ने गोड्डा के सुंदरपहाड़ी के कई पहाड़िया स्वतंत्रता सेनानियों को लाकर उन पर फर्क किया और कहा कि उसकी गाथाओं से आज देशवासी स्वतंत्र है. सुरजीत झा ने तिलका मांझी एवं सिदो कान्हू पर अपनी बातों को रखा. दीपिका पांडेय सिंह ने इतिहास को रखते हुए संताल को अद्वितीय बताया. वहीं आश्रृवचन शिव कुमार भगत ने दिया. दूसरे पाली के मंच का संचालन धनंजय त्रिवेदी द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर प्रभात खबर रहा. जबकि सहयोगियों में गुंजन कुमार, मोनालिसा, नरेंद्र कुमार महतो, लालधर, प्रेमचंद्र तथा कस्तूरबा वार्डन में मुख्य रूप से आभा कुमारी, स्नेहलता कुमारी, संगीता कुमारी, सुनीता कुमारी सहित कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिकाएं उपस्थित थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >