निरीक्षण. झालसा की दो सदस्यीय टीम पहुंची खदान हादसा स्थल
जिला लोक प्राधिकार परिसद के चेयरमैन एसके सिंह के नेतृत्व में टीम ने आउटसोर्सिंग कंपनी व इसीएल प्रबंधन से हादसे में मरे मजदूरों को दिये जानेवाले मुआवजे की जानकारी ली. साथ ही मलवे में दबे मजदूरों की भी पूरी जानकारी ली.
बोआरीजोर : झालसा की दो सदस्यीय टीम रविवार को राजमहल कोल माइंस के ललमटिया खदान दुर्घटना स्थल का जायजा लिया. जिला लोक प्राधिकार परिसद के चेयरमैन एसके सिंह के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम के सदस्यों ने इसीएल प्रबंधन से मलबे में दबे पांच लापता मजदूरों के बारे में पूछताछ की गयी. मौके पर चेयरमैन ने मृत 18 मजदूरों की तरह की मुआवाजा राशि उपलब्ध कराने को लेकर आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मियों व इसीएल प्रबंधन से जानकारी ली.
मौके पर ही बोआरीजोर बीडीओ राजीव को भी आवश्यक दस्तावेज जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इस दौरान इसीएल के उपमहाप्रबंधक एसए राव यादव व एस वेंकटेश को निर्देश दिया गया कि पांच पीड़ित परिवार के आश्रितों से संबंंधित आवश्यक दस्तावेज को भी अविलंब उपलब्ध कराने की बात कही. ताकि उन्हें भी मुआवजा मिल सके.
