रोहित वरमूला को इंसाफ दिलाने की मांग

पुण्यतिथि . आंबेडकर स्टूडेंट्स यूनियन ने गोड्डा व महगामा में निकाला कैंडल मार्च केंद्र पर लगाया मुसलिम छात्रों के साथ भेदभाव का आरोप कहा, 90 दिन बाद भी गायब नजीब नहीं आया वापस स्मृति इरानी के बयान की निंदा गोड्डा : आंबेडकर स्टूडेंट्स यूनियन के छात्रों ने मंगलवार शाम कैंडल मार्च हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के […]

पुण्यतिथि . आंबेडकर स्टूडेंट्स यूनियन ने गोड्डा व महगामा में निकाला कैंडल मार्च

केंद्र पर लगाया मुसलिम छात्रों के साथ भेदभाव का आरोप
कहा, 90 दिन बाद भी गायब नजीब नहीं आया वापस
स्मृति इरानी के बयान की निंदा
गोड्डा : आंबेडकर स्टूडेंट्स यूनियन के छात्रों ने मंगलवार शाम कैंडल मार्च हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला की पुण्यतिथि मनायी. नेतृत्व एएसयू के संयोजक रंजीत कुमार ने किया. छात्रों ने हाथों में तख्ती लिये रोहित वरमूला के मामले में अब तक किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं किये जाने पर रोष जताया. साथ ही छात्रों ने कैंडल जलाकर उसकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. मौके पर संयोजक रंजीत कुमार ने कहा कि पूरा एक साल बीत गया है लेकि न अब तक रोहित को न्याय नहीं मिल पाया है. जेएनयू के छात्र नजीब आलम के गायब होने से पूरा 90 दिन हो गया है.
सुराग नहीं मिल पाया है. संयोजक ने कहा कि यूनियन सरकार से मांग करती है कि रोहित वेमुला को न्याय मिले, नजीब आलम को वापस लाये जाने की मांग करती है. गोड्डा कॉलेज गोड्डा के विवि प्रतिनिधि अमित कुमार मंडल, एएसयू महासचिव कंचन कुमार दास, सुल्तान सलाउ्द्दीन ने मुसलिम छात्रों के साथ भेदभाव का आरोप गाया. मौके पर अनुराग, त्रिवेणी संगम, गोपाल कुमार, धमेंद्र मंडल, मुकेश कुमार शर्मा, सिकेश आनंद, फिरदोस आलम, चार्ली, कुंदन कुमार, संजय, अमन दास, मजरूल अंसारी, मो तारीक अंसारी, जावेद, प्रदीप दास, थॉमस हांसदा, आलोक अकेला, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >