कुआं में डूबकर विक्षिप्त महिला की मौत

मामला घाट निस्तारा गांव का पथरगामा : थरगामा थाना क्षेत्र के माल निस्तारा पंचायत के घाट निस्तारा गांव में सोमवार को कुआं में डूबने से विक्षिप्त तालामय सोरेन (35) की मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि तालामय 12 जनवरी से घर से गायब थी. सोमवार को कुआं में उसका शव तैरता हुआ ग्रामीणों ने […]

मामला घाट निस्तारा गांव का

पथरगामा : थरगामा थाना क्षेत्र के माल निस्तारा पंचायत के घाट निस्तारा गांव में सोमवार को कुआं में डूबने से विक्षिप्त तालामय सोरेन (35) की मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि तालामय 12 जनवरी से घर से गायब थी. सोमवार को कुआं में उसका शव तैरता हुआ ग्रामीणों ने देखा. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पथरगामा थाना की पुलिस ने गांव पहुंच कर कुएं से शव को निकाला और पहचान करायी. इसके बाद परिजनों के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया. थाना प्रभारी विभूति भूषण सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव गयी थी. शव की शिनाख्त विक्षिप्त महिला के रूप में की गयी है. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया. परिजनों ने किसी तरह की लिखित शिकायत से भी इंकार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >