मांदर की थाप पर झूम रहे लोग

पथरगामा : प्रखंड क्षेत्र में चौथे दिन गुरुवार को भी सोहराय पर्व की धूम रही. आदिवासी बाहुल्य गांवों में आदिवासी समुदाय के लोग मांदर की थाप पर झूमते रहे. गुरुवार को आदिवासियों ने जाले मनाया. गिले शिकवे भूल कर आपस में मिले. घर-घर में बनाये गये पकवान को आपस में मिल बांट कर खाया. इधर, […]

पथरगामा : प्रखंड क्षेत्र में चौथे दिन गुरुवार को भी सोहराय पर्व की धूम रही. आदिवासी बाहुल्य गांवों में आदिवासी समुदाय के लोग मांदर की थाप पर झूमते रहे. गुरुवार को आदिवासियों ने जाले मनाया. गिले शिकवे भूल कर आपस में मिले. घर-घर में बनाये गये पकवान को आपस में मिल बांट कर खाया. इधर, आदिवासी युवतियां मांदर की थाप पर जगह जगह पर नृत्य करती नजर आयीं. प्रखंड के आदिवासी बाहुल्य गांव भांजजपुर, कोल्हुआ, रमड़ो, कमलडीहा, जगरनाथपुर, कोहवारा, खैरबन्नी आदि में सोहराय पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है.

छह दिवसीय सोहराय शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >