गांव-गांव बज रही मांदर पर्व में दिख रही संताली संस्कृति की झलक

गोड्डा/बोआरीजोर : जिले के विभिन्न आदिवासी बहुल गांव में सोहराय पर्व शुरू हो गया है. मांदर की थाप गांव-गांव सुनाई दे रही है. सुंदरपहाड़ी व बीआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के सभी गांव में संताल समाज की ओर से धूमधाम से पर्व मनाया जा रहा है. आदिवासी समाज के सामाजिक कार्यकर्त्ता अनिल कुमार हांसदा ने कहा कि […]

गोड्डा/बोआरीजोर : जिले के विभिन्न आदिवासी बहुल गांव में सोहराय पर्व शुरू हो गया है. मांदर की थाप गांव-गांव सुनाई दे रही है. सुंदरपहाड़ी व बीआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के सभी गांव में संताल समाज की ओर से धूमधाम से पर्व मनाया जा रहा है. आदिवासी समाज के सामाजिक कार्यकर्त्ता अनिल कुमार हांसदा ने कहा कि सोहराय संतालियों का प्रमुख पर्व है. यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम के अलावा प्रकृति से भी जुड़ा हुआ है. फसल व मवेशियों की भी पूजा की जाती है.

सोहराय नौ जनवरी से संताल परगना के सभी जिलो में मनाया जा रहा है. छह दिनों तक मनाया जाने वाला यह पर्व मकर संक्रांति के बाद समाप्त हो जायेगा. परंतु नौ जनवरी से प्रारंभ हुए सोहराय पर्व संताला परगना में ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में बेहद उल्लास के साथ मनाया जाता. झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल बिहार ओड़िसा, नेपाल, बांगलादेश आदि जगहों में जहां संथालों की बहुलता है. यह पर्व भिन्न-भिन्न तिथियों मेंं बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. सोहराय में संतालों की सभ्यता एवं संस्कृति की झलक देखने को मिलती है. नृत्य संगीत का अद्भुत उदाहरण पेश करता है. आदिवासी पुरुष पारंपरिक वाद्य यंत्र,

मांदर, नगाड़ा, बांसुरी, करताल, घुंघरू आदि बजा कर नृत्य करते हैं. वहीं आदिवासी महिलाएं पारंपरिक वेश भूषा, पंची लूंगी में सज धज से गांव के एक छेार से दूसरे छोर तक नृत्य कर रही है. गांव के युवा गौशाला में गाय जगाओ गीत गाकर पशुधन की सराहना करते हैं. ललमटिया के बड़ा सिमड़ा गांव में सोहराय पर्व को लेकर मांदर की थाप पर धूम मची है. गांव के प्रधान चुन्नीलाल हेंब्रम, प्रमोद हेंब्रम, महेंद्र हेंब्रम, भगन बास्की, परमेश्वर बास्की, चंद्रिका मरांडी, कर्मी मरांडी, संझली बास्की, संझली हेंब्रम, पकू मरांडी, मरांगमय किस्कू आदि मांदर की थाप पर नृत्य करते देखे गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >