पल्स पोलियो अभियान की तैयारी की हुई समीक्षा

गोड्डा नगर : सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक में पल्स पोलियो अभियान की तैयारी की समीक्षा की गयी. अध्यक्षता सीएस डॉ प्रवीण राम ने की. एसीएमओ डॉ बनदेवी झा ने कहा कि अभियान के पहले दिन सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र जहां बूथ है खुले रहेंगे. साथ ही ड्यू लिस्ट […]

गोड्डा नगर : सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक में पल्स पोलियो अभियान की तैयारी की समीक्षा की गयी. अध्यक्षता सीएस डॉ प्रवीण राम ने की. एसीएमओ डॉ बनदेवी झा ने कहा कि अभियान के पहले दिन सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र जहां बूथ है खुले रहेंगे. साथ ही ड्यू लिस्ट का निर्माण कर बच्चों को टीका लगाया जायेगा.

आंगनबाड़ी व स्कूल पोषक क्षेत्र में रैली निकाल कर अभिभावक को जागरूक किया जायेगा. 29 जनवरी से होनेवाले अभियान को लेकर शत प्रतिशत बच्चों को पोलियो निरोधक खुराक पिलाये जाने की बातों पर बल दिया. मौके पर यूनिसेफ जिला कोर्डिनेटर धनंजय त्रिवेदी, डीपीएम प्रदीप कुमार सिन्हा सहित सभी चिकित्सा पदाधिकारी, सीडीपीओ उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >