खान दुर्घटना के दोषियों पर हो कार्रवाई

भाकपा के राज्य सचिव ने प्रेस वार्ता कर कहा इसीएल पर लगाया सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप मजदूरों के परिजनों को मिले नौकरी, वरना हाेगा आंदोलन महगामा : ललमटिया खान हादसे के मामले को लेकर भाकपा के राज्य सचिव केडी सिंह ने खान दुर्घटना के मामले पर कार्रवाई की मांग की है. श्री सिंह […]

भाकपा के राज्य सचिव ने प्रेस वार्ता कर कहा

इसीएल पर लगाया सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप
मजदूरों के परिजनों को मिले नौकरी, वरना हाेगा आंदोलन
महगामा : ललमटिया खान हादसे के मामले को लेकर भाकपा के राज्य सचिव केडी सिंह ने खान दुर्घटना के मामले पर कार्रवाई की मांग की है. श्री सिंह ने बताया कि खान दुर्घटना के बाद इसीएल के इंतजाम को देखकर ही स्वत: पता चल रहा है. इसको लेकर श्री सिंह ने ऊर्जानगर के राजमहल हाउस में प्रेस वार्ता की है. कहा कि प्रशासन अब तक परिजनों को मुआवजा नहीं दे पाया है. और न ही मरनेवाले लोगों के परिजनों को नौकरी देने की ओर सोच रही है. साथ ही बताया कि सुरक्षा मानक को इसमें अनदेखी की गयी है. आउटसोर्सिंग कंपनी अधिक राशि कमाने के चक्कर में कई मजदूरों को मौत के मुंह में धकेल दिया गया. प्रेस वार्ता के दौरान पशुपति, रामस्वरूप, रामजी साह, शंभू, मुन्नी लाल मोहली, सुरेश यादव, उपेंद्र पासवान, राधा प्रसाद साह आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >