डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ोतरी को वापस ले सरकार: माकपा

गोड्डा नगर : माकपा नेता डॉ राधेश्याम चौधरी ने कहा कि लगातार कई हफ्तों से डीजल-पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है. सरकार वादा खिलाफी कर जनता को बरगलाने का काम कर रही है. बैंक में कैश नहीं है और सरकार कैशलेस कर रही है. वर्त्तमान समय में रबी फसल बोने का समय आ […]

गोड्डा नगर : माकपा नेता डॉ राधेश्याम चौधरी ने कहा कि लगातार कई हफ्तों से डीजल-पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है. सरकार वादा खिलाफी कर जनता को बरगलाने का काम कर रही है. बैंक में कैश नहीं है और सरकार कैशलेस कर रही है. वर्त्तमान समय में रबी फसल बोने का समय आ गया है. बढ़ाये गये डीजल पेट्रोल के दाम से आम जनों को तो परेशानी हो रही है.

किसान तबका भी परेशान है. केंद्र व राज्य सरकार किसान विरोधी है. डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ोतरी को सरकार वापस करे. अन्यथा माकपा किसान व आम जनों के हित में आंदोलन करेगा. डॉ चौधरी ने कहा कि खदान में मारे गये वर्करों के परिजनों के साथ कंपनी व प्रबंधन न्यायोचित कार्य कर जल्द परिजनों वाजिब मुआजवा व आश्रितों को नौकरी दी जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >