ऑटो के धक्के से तीन मजदूर घायल

रौतारा चौक के पास पुलिस बेरियर के समीप ऑटो ने मजदूरों को मारा धक्का सदर अस्पताल में घायलों को कराया गया भरती रौतारा टीओपी की पुलिस ने ऑटो किया जब्त गोड्डा : गर थाना क्षेत्र के रौतारा चौक पर पुलिस बैरियर के पास ऑटो के धक्के तीन मजदूर घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल […]

रौतारा चौक के पास पुलिस बेरियर के समीप ऑटो ने मजदूरों को मारा धक्का
सदर अस्पताल में घायलों को कराया गया भरती
रौतारा टीओपी की पुलिस ने ऑटो किया जब्त
गोड्डा : गर थाना क्षेत्र के रौतारा चौक पर पुलिस बैरियर के पास ऑटो के धक्के तीन मजदूर घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. तीनों मजदूर सदर प्रखंड क्षेत्र के छोटी कल्याणी गांव निवासी है.
तीनों मजदूर दिन भर शहर में मजदूरी करने के बाद अपने घर को लौट रहे थे. इसी दौरान रौतारा के पास अनियंत्रित ऑटो ने धक्का मार दिया. इस घटना में मदन कुमार (25), सिंकदर मांझी (40), सुमरन कुमार मांझी (30) घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलाें को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद चालक ऑटो लेकर भाग गया. बाद में रौतारा की टीओपी पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है. सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >