एसपी संजीव कुमार को दी विदाई

कुशवाहा महासभा ने किया विदाई समारोह का आयोजन गोड्डा : शहर के कुशवाहा भवन में गुरुवार को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया. महासभा के सदस्यों ने पुलिस कप्तान संजीव कुमार को 31 किलो का माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी. प्रदेश सचिव मनोज कुशवाहा ने निवर्तमान एसपी श्री […]

कुशवाहा महासभा ने किया विदाई समारोह का आयोजन

गोड्डा : शहर के कुशवाहा भवन में गुरुवार को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया. महासभा के सदस्यों ने पुलिस कप्तान संजीव कुमार को 31 किलो का माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी. प्रदेश सचिव मनोज कुशवाहा ने निवर्तमान एसपी श्री कुमार के कार्यकाल की प्रशंसा की. समारोह की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव राजीव मेहता व मंव संचालन त्रिपुरारी मेहता ने किया. विदाई समारोह में एसपी श्री कुमार ने कहा कि चूंकि इस जिले से जा रहा हूं.
सामाजिक व्यवस्था में आप जहां भी हैं या जो क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं. आपको अपनी पहचान बनानी पड़ती है. जब पहचान बनेगी और मेहतन करेंगे तो सफलता आपके कदम चुमेंगी. आप सभी में काफी क्षमता है केवल जरूरत है सही दिशा में मेहनत करने की. समाज में विद्वेष की भावना लोगों को छोड़नी होगी तभी तरक्की मिलेगी.
मौके पर अधिवक्ता सुबोध पंजियारा, प्रदेश सचिव मनोज कुशवाहा, अखिलचंद्र कापरी व राजीव मेहता ने एसपी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. मौके पर पूर्व प्रदेश महिला अध्यक्ष विश्वतारा देवी ने समाज के लोगों की भूमिका व एसपी के कार्यकाल की सराहना की. मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुशवाहा, अमरेंद्र कुमार अमर, बलराम कुशवाहा, जयचंद्र कापरी, बुद्धिनाथ पंजियारा, गोपाल राणा, बुद्धिनाथ पंजियारा, श्याम सुंदर मांझी, सुखदेव माल, सुबोध पंजियारा, मुकेश कुमार, मनोज मंडल, अजीत महतो, किशोरी महतो, बलबम कुशवाहा, अरूण महतो, संतोष कुमार, शिवराम मंडल, कल्पना रानी, दुल्लर देवी, डोली रानी, सुनीता देवी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >