पोड़ैयाहाट प्रखंड के द्रुपद पंचायत के पदमपुर गांव में ग्रामीणों द्वारा चरक मेले का आयोजन किया गया. मेला आदिवासी विधि-विधान से आयोजित किया गया और इसका उद्घाटन जनप्रतिनिधि तथा मेला समिति के सदस्यों ने किया. मेला में आदिवासी गुरु बाबा ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया. गुरु खूंटा के सहारे चारों तरफ घूमकर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते रहे. मेले में आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण शामिल हुए और भरपूर आनंद लिया. मेला समिति के सदस्यों ने पूरी निगरानी रखी और सभी सदस्य सक्रिय रूप से कार्यरत रहे. मुखिया छेदी राउत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सभी के सहयोग से आदिवासी चरक मेला आयोजित किया जाता है. इस मेले में आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है. उन्होंने कहा कि आदिवासी अपनी संस्कृति और वेशभूषा से पहचाने जाते हैं और इसे कभी नहीं भूलना चाहिए. पुजारी लखन बगवे ने कहा कि आदिवासी समाज अभी भी बहुत पिछड़ा हुआ है. इसे विकसित करने के लिए सरकार को आगे आना होगा. इस अवसर पर समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह, नागेंद्र सिंह, बिनोद सिंह, योगेंद्र सिंह, बबलू किस्कू सहित अन्य मौजूद थे.
चरक मेला में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक
पोड़ैयाहाट के पदमपुर गांव में आदिवासी चरक मेला आयोजित
