बाबा साहेब के रास्ते पर चलकर ही समाज में समानता और सद्भाव हो सकता है कायम : मंत्री

राजद जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर माल्यार्पण और विचार गोष्ठी

राजद जिला कार्यालय में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री संजय प्रसाद यादव ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया और कहा कि बाबा साहेब के मार्ग पर चलकर ही देशवासी पूर्ण सद्भाव और समभाव के साथ रह सकते हैं. उनके बनाये गये कानून ने समाज में सभी को समान अधिकार और सुरक्षित जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है. कार्यक्रम में राजद कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे. मंत्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब के विचारों और संविधान के पालन के माध्यम से समाज के अंतिम चरण में बैठे व्यक्ति को भी अधिकार दिलाया जा सकता है. इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष धनंजय यादव, महासचिव जाहिद इकबाल, जयप्रकाश यादव, किरण कुमारी, नीलम साह, कार्यालय सचिव धनंजय महतो, प्रतिनिधि विजय मंडल, रीना देवी, उपाध्यक्ष गणेश यादव, रामलखन यादव, शंभू यादव, छोटा प्रदीप यादव, सुभाष यादव, नवीन सिंह, गिरिजा भूषण ठाकुर, उपाध्यक्ष पंकज यादव, प्रदीप कुमार, अक्षय राउत, पंकज राय, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद निसार, मोहम्मद जहीर, मोहम्मद मुस्तफा, अंजनी देवी, मोहम्मद चांद, मसूदन हरिजन चुनचुन यादव, आनंदी मांझी, अजय मंडल, घनश्याम, रणधीर हजारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने और उनके मार्गदर्शन में समाज में समानता और न्याय स्थापित करने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >