लंबित कांडों के निष्पादन में लायें तेजी: एसडीपीओ

क्षेत्र में अपराध पर लगायें लगाम महगामा : महगामा में एसडीपीओ कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक में एसडीपीओ समीर कुमार सवैया के अध्यक्षता में बैठक की गयी. एसडीपीओ ने महगामा सहित मेहरमा व ठाकुरगंगटी में चोरी-छिपे अापराधिक गिरोह व लूटकांड के गिरोहों का पर्दाफाश करने पर बल दिया. लंबित कांडों के निष्पादन पर भी महगामा […]

क्षेत्र में अपराध पर लगायें लगाम

महगामा : महगामा में एसडीपीओ कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक में एसडीपीओ समीर कुमार सवैया के अध्यक्षता में बैठक की गयी. एसडीपीओ ने महगामा सहित मेहरमा व ठाकुरगंगटी में चोरी-छिपे अापराधिक गिरोह व लूटकांड के गिरोहों का पर्दाफाश करने पर बल दिया. लंबित कांडों के निष्पादन पर भी महगामा एसडीपीओ ने जोर दिया. पुलिस पदाधिकारियों को कहा कि पीसीआर वाहन को निर्धारित मार्ग पर चलाया जाये. गश्ती करने का निर्देश थानेदारों को दिया. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि नियमित रूप से गश्ती करने से ही लूट व अपराध पर लगाम लग सकता है. साथ ही सभी थाना प्रभारियों को चोरी आदि की घटनाओं के पर्दाफाश करने का भी निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >