एसबीआइ एप्प से बैंकिंग लेन-देन का सिखाया गुर

बैठक में बीडीओ मुखिया व अन्य. फोटो। प्रभात खबर डीआरडीए भवन में कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण झारखंड को कैशलेस बनाने में एसबीआइ की भूमिका अहम : डीडीसी क्षेत्रीय प्रबंधक ने कैशलेस सिस्टम के फायदे कर्मियों को बताया गोड्डा : बुधवार को डीआरडीए भवन में कैशलेस अभियान को लेकर कर्मियों को जानकारी दी गयी. एसबीआइ […]

बैठक में बीडीओ मुखिया व अन्य. फोटो। प्रभात खबर

डीआरडीए भवन में कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
झारखंड को कैशलेस बनाने में एसबीआइ की भूमिका अहम : डीडीसी
क्षेत्रीय प्रबंधक ने कैशलेस सिस्टम के फायदे कर्मियों को बताया
गोड्डा : बुधवार को डीआरडीए भवन में कैशलेस अभियान को लेकर कर्मियों को जानकारी दी गयी. एसबीआइ बड़ी एप के माध्यम से कर्मियों को कैशलेस बनाये जाने के लिये मुख्य रूप से जागरूक किया गया. एसबीआइ के क्षेत्रीय पदाधिकारी समेत एजीएम आनंद मिश्रा ने एसबीआइ एप के माध्यम से बैंकिंग लेन-देन करने का गुर सिखाया. बताया कि कैशलेश अभियान में एसबीआइ बड़ा भूमिका निभायेगा. डीडीसी मुकुंद दास ने बताया कि एसबीआइ झारखंड को कैशलेश बनाने की तैयारी में जुट गया है.
हर हाल में आनेवाले कुछ समय में इस अभियान का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जायेगा. इस अभियान में सबका सहयोग जरूरी है. वहीं डीडीसी ने भी कार्यक्रम मे कर्मियों को इस अभियान से अवगत कराया. नेट से एप डाउनलोड कर इंस्टालेशन आदि की भी जानकारी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >