बाल समागम. जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा
गोड्डा : बुधवार को सर्वशिक्षा अभियान के तहत शहर के प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में बाल समागम के तहत जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इस दौरान प्रखंड प्रखंड से आये गांव व कस्बों के बच्चों विभिन्न खेल प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन किया है. दौड़ व ऊंची कूद प्रतियोगिता में बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने का काम किया गया है.
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उदघाटन अपर समाहर्त्ता अनिल तिर्की, डीएसइ अशोक कुमार झा, जिप उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती ने मशाल जलाकर व दीप प्रज्जवलित कर किया. डीएसइ श्री झा ने कहा कि सरकार के ओर से हर वर्ष बाल समागम कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई करनेवाले छात्रों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से प्रतियोगिता कराया जाता है. इससे बच्चों में पढ़ाई के अलावा खेल में भी अच्छे प्रदर्शन करने की ललक बढ़ती है.
जिला स्तर पर चयनित छात्रों को राज्यस्तरीय समागम में खेलने का मौका मिलता है. वहीं मारखन पंचायत के मुखिया दिनेश यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा विकसित होती है. ऐसे आयोजन को पंचायत स्तर पर बढ़ावा देना जरूरी है. डीएसइ से इस दिशा में पहल करने को कहा है. प्रतियोगिता से पूर्व एथलेटिक्स के सारे नियम की औपचारिकता पूरी करने के बाद उपस्थित अतिथियों व छात्र-छात्रा खिलाड़ियों की ओर से राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया.
कार्यक्रम का संचालन खेल संघ सचिव सुरजीत झा ने राष्ट्रगाण गाकर कार्यक्रम किया. मौके पर जिला बीस सूत्री सदस्य राजेश झा, प्रभारी एडीपीओ शंभुदत्त मिश्रा, जिला बालिका शिक्षा पदाधिकारी सोनी कुमारी, कोमिशिला हेंब्रम, बीइइओ अशोक पाल, जया देवी, शिक्षक गोपाल पाठक, निर्णायक पुनीत सिंह, प्रत्युश रोहन, रमेश झा,राजीव कुमार, विनायक झा, अमित सिंह सहित सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे. इधर, सफल खिलाड़ियों को डीएसइ व जिप उपाध्यक्ष द्वारा पुरस्कृत किया.
भागलपुर व बांका में हुआ छापेमारी दल का गठन
बांका और भागलपुर के कुछ थाना क्षेत्रों में बालू का अवैध खनन और भंडारण होने की सूचना थी
इस अवैध कारोबार को रोकने के लिए भागलपुर के जोनल आइजी ने बांका और भागलपुर के एसपी को छापेमारी दल बनाने का निर्देश दिया था
