हरकट्टा गांव के पास हुई घटना, ग्रामीणों ने की चालक की पिटाई
प्राथमिक उपचार के बाद कंपनी के मुंशी घायल को ले गये भागलपुर
बोआरीजोर : ललमटिया थाना क्षेत्र के हरकट्टा गांव के पास एमजीआर कंस्ट्रक्शन कंपनी के बिना नंबर वाला हाइवा के धक्के से राहगीर मरांग हेंब्रम (45) घायल हो गया. दुर्घटना के बाद गुस्साये लोगों ने हाइवा के चालक की पिटाई कर दी. सूचना मिलने के बाद कंपनी के मुंशी ने मौके की नजाकत को समझते हुए तुरंत घायल आदिवासी को इलाज के लिए भागलपुर लेकर चले गये. घायल का प्राथमिक इलाज महगामा रेफरल अस्पताल में किये जाने के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया है. थाना प्रभारी गोपाल सिंह ने बताया कि धक्का लगने के बाद हाइवा के चालक की पीटाई ग्रामीणों ने की है. मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
