अडाणी के विरोध व समर्थन में भी आये लोग

कार्यक्रम. पोड़ैयाहाट प्रखंड के बक्सरा में डीसी का जनता दरबार आयोजित कई मामले पर डीसी ने बनायी जांच कमेटी सही रिपोर्ट नहीं देने पर होगी कार्रवाई सभी विभाग के पदाधिकारी पहुंचे थे दरबार में फाइलेरिया मरीज सत्यनाराण पासवान को दिया 10 हजार रुपये शौचालय में गड़बड़ी करने वाले पर एफआइआर का निर्देश पूर्ण शौचालय तथा […]

कार्यक्रम. पोड़ैयाहाट प्रखंड के बक्सरा में डीसी का जनता दरबार आयोजित

कई मामले पर डीसी ने बनायी जांच कमेटी
सही रिपोर्ट नहीं देने पर होगी कार्रवाई
सभी विभाग के पदाधिकारी पहुंचे थे दरबार में
फाइलेरिया मरीज सत्यनाराण पासवान को दिया 10 हजार रुपये
शौचालय में गड़बड़ी करने वाले पर एफआइआर का निर्देश
पूर्ण शौचालय तथा उपयोग नहीं करने वाले को चिह्नित करने के लिए बनी टीम
छोटी बक्सरा का आंगनबाड़ी बंद रहने की शिकायत
बक्सरा में बिकता है अवैध शराब
पोडैयाहाट : पोड़ैयाहाट प्रखंड के बक्सरा गांव में सोमवार को डीसी अरविंद कुमार की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड के लोगों की समस्या का समाधान ऑन द स्पॉट किया गया. डीसी के साथ जिले के सभी विभाग के पदाधिकारी दरबार में जुटे थे. लोगों की जो भी समस्याएं आयी उसकी जांच कमेटी बनाकर मामले पर कार्रवाई करने का बात कही गयी.
फाइलेरिया के इलाज के लिए सत्यनारायण पासवान को डीसी के निर्देश पर 10 हजार रुपये दिया गया. छोटी बक्सरा के आंगनबाड़ी केंद्र के बंद रहने की शिकायत ग्रामीणों ने की. साथ ही गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री होने की भी शिकायत लोगों ने की. इस मामले में पर डीसी से कमेटी बनाकर जांच करने का मांग की गयी. वहीं शौचालय निर्माण में गड़बड़ी करने का आरोप भी लोगों ने लगााया. लोगों ने कहा कि अधूरे शौचालय के लिये राशि नहीं दी जा रही है. बन कर तैयार शौचालय उपयोग नहीं किये जा रहे हैं. इस मामले को डीसी ने गंभीरता से लिया और कमेटी बनायी. ब ताया कि कमीशन मांगने वाले को उल्टा लटकायेंगे. कमेटी जांच कर कार्रवाई करेगी.
मचखार के डीलर के खिलाफ कम अनाज बांटने की शिकायत लाभुकों ने डीसी से की. इस परडीसी ने बीडीओ को आवश्यक रिपोर्ट देने को कहा है. डीाी ने कहा कि दो अक्तूबर के बाद से जिले में बायोमेट्रिक प्रणलाी के बाद इस सिस्टम में सुधार आ जायेगा. अर्चना देवी तथा महिलाओं ने घरेलु हिंसा पर रोक लगाने की मांग की. प्रशांत कुमार ने बक्सरा बुनियादी विद्यालय में शिक्षकों की कमी का मामला उठाया. कहा कि जल्द ही व्यवस्था की जायेगी.
वहीं मुखिया हेमंत मंडल ने बड़ा तालाब के जीर्णोद्धार की मांग की. प्रखंड के स्कूली बच्चों के पोशाक वितरण में हुई गड़बड़ी का मामला मनोज यादव रखा. इस पर डीसी ने बीइइओ को जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया. यह भी कहा कि अगर मामले पर गड़बड़ी हुई तो जांच करने वाले पर ही कार्रवाई कर दी जाऐगी. वहीं त्रिवेणी बीयर का मामला, रघुनाथपुर गांव में 117 लोगों के पास कार्ड के बावजूद अनाज का वितरण नहीं किया जाना आदि मामले पर डीसी ने कार्रवायी के लिये संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया.
दो अक्तूबर के बाद पीडीएफ में होगा सुधार : डीसी पोशाक वितरण मामले की जांच करेंगे बीइइओ
कई गांव के रैयत अडाणी को जमीन देने के लिए तैयार
जनता दरबार में अडाणी के कार्यस्थल से सटे कई गांव के ग्रामीणों ने डीसी को आवेदन दिया. आवेदन में उल्लेख किया है कि वे हर हाल में विकास चाहते हैं. इस कारण जमीन देंगे. डुमरिया के सुनील चंद्र झा, संजीव कुमार, तिलक झा, माली गांव के रंजन कुमार, सच्चिदानंद मांझी, प्रमोद मांझी, सोंडीहा के विकास साह, विजय यादव, कुमार सानू, प्रदीप कुमार यादव, पेटवीर गांव के उदय रजक, विभुति मंडल, दिनेश यादव तथा गंगटी गांव के कुमोद कुमार, धनेश्वर मंडल, कपिलदेव सिंह व शैलेंद्र सिंह ने क्षेत्र के विकास से स्वेच्छा से जमीन देने की बात कही है.
अडाणी के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रर्दशन
जनता दरबार के दौरान अडाणी कंपनी के खिलाफ जेवीएम प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव के साथ ग्रामीण संघर्ष मोर्चा के संयोजक नारायण मंडल आदि ने प्रर्दशन किया. हलांकि कार्यक्रम स्थल पर आने से पुलिस द्वारा रोक लगायी गयी मगर लोगों ने तख्ती के साथ प्रर्दशन किया. ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी हाल में दलाली करने वाले को बरदाश्त नहीं किया जायेगा. ग्रामीणों को जमीन देने में गुरेज नहीं है. लीज के आधार पर जमीन देंगें ताकि मलिकाना हक बना रहे .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >