शहीद सैनिकों को अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

गोड्डा कोर्ट : जिला अधिवक्ता संघ की ओर से सोमवार को जम्मू कश्मीर के उड़ी सैनिक कैंप में आंतकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान उक्त घटना की निंदा की गयी. इस अवसर पर आतंकवादी पालने वाले पड़ोसी देश के खिलाफ लड़ाई लड़ने की प्रधानमंत्री से अपील की गयी. श्रद्धांजलि […]

गोड्डा कोर्ट : जिला अधिवक्ता संघ की ओर से सोमवार को जम्मू कश्मीर के उड़ी सैनिक कैंप में आंतकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान उक्त घटना की निंदा की गयी. इस अवसर पर आतंकवादी पालने वाले पड़ोसी देश के खिलाफ लड़ाई लड़ने की प्रधानमंत्री से अपील की गयी. श्रद्धांजलि सभा के अंत में शहीद सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया. इस अवसर पर अधिवक्ता सर्वजीत झा, मानु प्रकाश दुबे, क्रांतिधर सहाय एवं रमेश कुमार मिश्रा आदि थे. सभा का संचालन महासचिव योगेश चंद्र झा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >