समाहरणालय के समीप कपड़ा दुकान से हजारों की चोरी

गुमटी का पिछला हिस्सा काट अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम पीड़ित दुकानदार की लिखित सूचना पर छानबीन में जुटी पुलिस गोड्डा : समाहरणालय के समीप फुटपाथ पर लगायी कपड़े की दुकान से सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. दुकान चंद्रिका प्रसाद साह की है. अज्ञात चोरों ने दुकान के […]

गुमटी का पिछला हिस्सा काट अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम

पीड़ित दुकानदार की लिखित सूचना पर छानबीन में जुटी पुलिस
गोड्डा : समाहरणालय के समीप फुटपाथ पर लगायी कपड़े की दुकान से सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. दुकान चंद्रिका प्रसाद साह की है. अज्ञात चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से को काटकर तकरीबन पचार हजार की कपड़े की चोरी कर ली है. दुकानदार श्री साह का दुकान जेल के पिछले भाग से सटा है. सड़क के पिछले भाग में दुकान के कारण आम लोगों की नजर भी नहीं पड़ पायी. जब दुकानदार ने दुकान खोली दुकान में बिखरा सामान देख हैरत में पड़ गया. नगर थाना की पुलिस को इसकी लिखित सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है. हालांकि इस घटना से समाहरणालय परिसर की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >