एमओ के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज
आरोपित सरौतिया गांव का निवासी
महगामा : ग्रामीणों की सूचना पर महगामा पुलिस ने सोमवार को कालाबाजारी के लिये बाहर भेजा जा रहा पांच क्विंटल चावल के एक व्यक्ति गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि सरौतिया गांव निवासी पुरुषोत्तम रविदास ठेला में लाद कर पांच क्विंटल चावल ले जा रहा था. चावल ब्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है. थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने बतया कि व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है. जांच से पता चलेगा चावल जविप्र का है या नहीं. एमओ को चावल जब्त की की सूचना दी गयी है. एमओ विवेकानंद के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
