4.50 लाख की लकड़ी व मशीन जब्त

कार्रवाई. बढौना मुहल्ले में अवैध रूप से संचालित मिनी अारा मिल पर छापा डीएफओ के नेतृत्व में की गयी कार्रवाई जब्त आरा मशाीन की कीमत दो लाख रुपये गोड्डा : वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर शनिवार को नगर थाना क्षेत्र के बढ़ौना मुहल्ले में संचालित अवैध मिनी आरा मिल में छापेमारी की. […]

कार्रवाई. बढौना मुहल्ले में अवैध रूप से संचालित मिनी अारा मिल पर छापा

डीएफओ के नेतृत्व में की गयी कार्रवाई
जब्त आरा मशाीन की कीमत दो लाख रुपये
गोड्डा : वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर शनिवार को नगर थाना क्षेत्र के बढ़ौना मुहल्ले में संचालित अवैध मिनी आरा मिल में छापेमारी की. इस दौरान टीम ने तकरीबन 4.50 लाख मूल्य की लकड़ियां जब्त की. साथ ही मिल की मशीन को भी जब्त किया गया है. टीम में डीएफओ रामभरत, सहायक वन संरक्षक अनिल कुमार सिंह,
रेंजर कन्हैया राम आदि थे. डीएफओ ने बताया कि शहर से सटे रौतारा बढौना मुहल्ले में मंगल शर्मा के घर में अवैध रूप से मिनी आरा मिल संचालित होने की सूचना मिली. सूचना पर टीम बना कर छापा मार गया. यहां से लगभग 4.50 लाख की लकड़ियां जब्त की गयी. साथ ही लकड़ी कटाई की मशाीन को भी जब्त किया गया है. विभाग ने लगाभग तीन घंटे तक कार्रवाई की. इस कार्रवाई में एसडीपीओ अभिषेक कुमार भी मौजूद थे.
फर्निचर दुकान की आड़ में करता था करोबार
सूत्रों के अनुसार मंगल शर्मा गुलशन फर्निचर दुकान का संचालन करता था. इसकी आड़ में ही घर के अंदर मिनी आरा मिल लगा रखा था. लकड़ी फाड़ने से लेकर चीरने आदि काम मशीनों से किया जाता था. उसके घर से सागवान, कटहल व आम की लकड़िया बरातद की गयी. मशीनों की लागत ही डेढ़ से दो लाख की बतायी जाती है.
बताया गया कि गुपचूप तरीके से मंगल लकड़ी का अवैध कारोबार करता था. जिसकी भनक विभाग को नहीं थी. रेंजर कन्हैया राम ने बताया कि वन विभाग के धाराओ के तहत आरोपित मंगल शर्मा पर कार्रवाई की जायेगी. सभी जब्त सामानों की सूची विभाग तैयार की जा रही है.
एक सप्ताह में दूसरी बड़ी कार्रवाई
वन विभाग द्वारा इस प्रकार की एक सप्ताह में दूसरी कार्रवाई की गयी. इससे लकड़ी माफिया में हड़कंप है. इसके पहले महगामा में भी पुलिस व वन विभाग द्वारा लाखों मूल्य की लकड़ियां बरामद किया था. वहीं इसके पूर्व भी गोड्डा रेंज में दो बार तीन से चार लाख मूल्य की लकड़ियां जब्त की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >