चपरी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो घायल

ठाकुरगंगटी : ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के चपरी गांव में खेत की सिंचाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इस मामले में थाना में प्राथमिकी की गयी है. मारपीट में गांव के श्रीनाथ उरांव व रघुनाथ उरांव घायल हो गये. घायलों ने बताया कि बहियार में खेत में सिंचाई का काम कर रहे थे. […]

ठाकुरगंगटी : ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के चपरी गांव में खेत की सिंचाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इस मामले में थाना में प्राथमिकी की गयी है. मारपीट में गांव के श्रीनाथ उरांव व रघुनाथ उरांव घायल हो गये.

घायलों ने बताया कि बहियार में खेत में सिंचाई का काम कर रहे थे. इसी दौरान गांव के ही ललित उरांव, उसकी पत्नी काबो देवी ने कुदाल से मारकर जख्मी कर दिया. थाना प्रभारी ने जितेंद्र प्रसाद आजाद ने बताया कि पटवन को लेकर मारपीट हुई है. दोनों को सिर में चोट आयी है. आरोपित की धरपकड़ के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >