सदर अस्पताल में आधुनिक शल्य कक्ष का उदघाटन

गोड्डा : सदर अस्पताल के प्रथम तल पर में शनिवार को आधुनिक उपकरणों वाला मुख्य शल्य कक्ष का उदघाटन चिकित्सक तारा शकंर झा व महिला चिकित्सक उषा सिंह ने किया. डीएस डॉ तरूण मिश्रा के प्रयास से सौ बेड वाले अस्पताल भवन में मुख्य शल्य कक्ष बनने से लोगों को आॅपरेशन कराने की सुविधा मिलेगी. […]

गोड्डा : सदर अस्पताल के प्रथम तल पर में शनिवार को आधुनिक उपकरणों वाला मुख्य शल्य कक्ष का उदघाटन चिकित्सक तारा शकंर झा व महिला चिकित्सक उषा सिंह ने किया. डीएस डॉ तरूण मिश्रा के प्रयास से सौ बेड वाले अस्पताल भवन में मुख्य शल्य कक्ष बनने से लोगों को आॅपरेशन कराने की सुविधा मिलेगी.

डीएस ने बताया कि आॅपरेशन थियेटर के शुरू हो जाने से गर्भवती का आपरेशन होने में संक्रमण को रोका जा सकता है. डॉ मिश्रा ने बताया कि रिम्स के एक सेवानिवृृत चिकित्सक से बात की जा रही है. बहुत जल्द रोगियों को बड़ा आपरेशन की सुविधा दी जायेगी. इस अवसर पर अस्पताल के लिपिक सैयद याहिया, ओटी प्रभारी राजीव झा आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >