गोड्डा में इंस्टॉलेशन सरेमनी आयोजित

सचिव बने प्रमोद कुमार शर्मा संगठन के एक साल पूरा होने पर नयी कमेटी गठित जोनल चेयरमैन सत्य प्रिय कपूर के साथ संजय अवस्थी एवं विश्वजीत सिंह पटना तथा भागलपुर से पहुंचे थे गोड्डा : स्थानीय एक होटल में शनिवार को गोड्डा लायंस क्लब की ओर से इंस्टाॅलेशन सरेमनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का […]

सचिव बने प्रमोद कुमार शर्मा

संगठन के एक साल पूरा होने पर नयी कमेटी गठित
जोनल चेयरमैन सत्य प्रिय कपूर के साथ संजय अवस्थी एवं विश्वजीत सिंह पटना तथा भागलपुर से पहुंचे थे
गोड्डा : स्थानीय एक होटल में शनिवार को गोड्डा लायंस क्लब की ओर से इंस्टाॅलेशन सरेमनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन निवर्तमान अध्यक्ष डाॅ सत्येंद्र मिश्रा, जोनल अध्यक्ष सत्यप्रिय कपूर, संजय अवस्थी, विश्वजीत सिंह, डॉ प्रभा रानी, डाॅ जी अली, प्रमोद कुमार शर्मा, डाॅ नरेंद्र कुमार, डाॅ एसके चौधरी ने संयुक्त रूप से किया.
मंच का संचालन निवर्तमान सचिव अनूप गाड़िया ने किया. निवर्तमान अध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि लायंस क्लब ने एक साल पूरा कर लिया. इस दौरान क्लब ने समाज के लिए कई कार्य किये हैं. क्लब को एक मजबूत कंधे की जरूरत थी और डाॅ अशोक कुमार के रूप में कंधा मिल गया है. उम्मीद है कि लोगों की फटेहाल किस्मत पर डाॅ अशोक मरहम लगाने का काम करेंगे. श्री मिश्रा ने कहा कि मंच सामाजिक तौर पर काम कर रही है. कुछ दिन पहले भागलपुर तथा अन्य शहरों में क्लब ने जो परिचय दिया इससे साबित हो रहा है कि ऐसे संस्थान में भी कीड़े पनम रहे है. इसका इलाज जोनल अध्यक्ष को करना चाहिए.
इस दौरान जोनल चेयरमैन श्री कपूर, संजय अवस्थी, सुमित रंजन तथा विश्वजीत सिंह ने भी अपनी बातों को रखी. अध्यक्ष श्री मिश्रा ने क्लब के नयी कमेटी की घोषणा की. इसमें अध्यक्ष डाॅ अशोक कुमार व सचिव प्रमोद कुमार शर्मा को बनाया गया. क्लब में चार नये सदस्य शामिल हुए. इसमें डाॅ दीपक कुमार,आरती नंदन, दिवाकर यादव,
राजीव कुमार सिंह व प्रदीप कुमार भगत है. रिजनल पदाधिकारियों ने घोषणा के बाद अध्यक्ष को पहनाकर स्वागत किया . इस अवसर पर डॉ अजय कुमार, डाॅ डीके गौतम, डाॅ अरुण कुमार सिंह, अरविंद कुमार, डाॅ मंटू टेकरीवाल, डाॅ रामजी साह, डाॅ रामजी भगत, डाॅ श्याम भगत, मुकेश गाड़िया, शाहिद इकबाल उर्फ गुड्डू , हरिकिशोर मंडल आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >