कम बारिश होने से मेहरमा के किसान परेशान
मेहरमा : जुलाई माह में कम बारिश होने के कारण मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के किसान खासे परेशान हैं. अब तक मेहरमा क्षेत्र में मात्र पांच फीसदी ही धनरोपनी हो पायी है. इससे क्षेत्र के किसान सकते में है. किसानों ने बताया कि सिंचाई की सुविधा सही नहीं रहने के कारण बारिश पर ही निर्भर रहना पड़ता है. उसके बाद अगर अच्छी बारिश नहीं हुई तो फसल को पटवन करने में परेशानी होती. हर वर्ष कम बारिश होने के कारण धान की खेती करने में परेशानी होती है. पिछले तीन चार वर्षों से धान की उपज अच्छी नहीं हो रही है.
बारिश कम हुई है. मेहरमा क्षेत्र में कृषि योग्य 27 हजार 22 एकड़ जमीन है. बहुत कम बारिश हो रही है. दस दिनों की बारिश की स्थिति को देखने के बाद वरीय पदाधिकारी को पत्राचार कर स्थिति से अवगत कराया जायेगा. अब तक 50 फीसदी बुआई कार्य हो जाना चाहिए था. 10 फीसदी धान की रोपनी हो पायी है.
– रमाशंकर राम, बीसीओ
