लोहंडिया बाजार में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

बोआरीजोर : प्रखंड के लोहंडिया बाजार में शनिवार को 200 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उदघाटन भाजपा पंचायत अध्यक्ष विनोद मरांडी ने किया. उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक ताला मरांडी की पहल पर बिजली विभाग के जीएम ने ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया है. बताया कि क्षेत्र के जर्जर तार व पोल के बदलने को भी […]

बोआरीजोर : प्रखंड के लोहंडिया बाजार में शनिवार को 200 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उदघाटन भाजपा पंचायत अध्यक्ष विनोद मरांडी ने किया. उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक ताला मरांडी की पहल पर बिजली विभाग के जीएम ने ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया है. बताया कि क्षेत्र के जर्जर तार व पोल के बदलने को भी बहुत जल्द बदलने के दिशा में कार्य किया जायेगा. वहीं जिप सदस्य रामजी साह ने भी ट्रांसफॉर्मर के लिए सहयोग किया. इस अवसर पर नरेश साह, सुजित कुमार, सागर दत्ता, मुकेश कुमार आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >