सदर अस्पताल में चल रहा पीड़ितों का इलाज
गोड्डा : जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मलेरिया व ब्रेन मलेरिया का कहर जारी है. लगभग सात लोग मलेरिया की चपेट में आ गये है. इसमें सदर प्रखंड क्षेत्र के डहरलंगी गांव निवासी घुलन सिंह (40) ब्रेन मलेरिया से पीड़ित है. उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. चिकित्सक उसे मलेरिया निरोधक दवा दे रहे हैं. वहीं, शहर के लोहिया नगर निवासी अरुण कुमार (15), पथरगामा प्रखंड क्षेत्र के पथरगामा निवासी गंगाराम कुंवर (35),
कोरका गांव निवासी प्रकाश कुमार का पांच साल का पुत्र छोटू कुमार, महादेव बथान निवासी हीरा कोड़ा के सात साल का पुत्र अभिषेक कोड़ा, सदर प्रखंड के सगनीबांध निवासी जीतेंद्र कुमार (14), सुंदरपहाड़ी प्रखंड क्षेत्र के जितपुर निवासी बेटालाल हांसदा का दो साल का पुत्र बालचंद हांसदा मलेरिया से ग्रसित है. सभी मलेरिया पीड़ितों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
