गोड्डा : सदर प्रखंड क्षेत्र के डायरिया प्रभावित पंदाहा कुम्हार टोला में अब तक मेडिकल टीम नहीं पहुंची है. इस कारण लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है. बता दें गांव में गुरुवार को दो बच्चे सहित एक व्यक्ति डायरिया की चपेट में आये हैं. गांव के सुभाष मंडल का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है.
वहीं दोनों बच्चे का उपचार ग्रामीण चिकित्सक कर रहे हैं. ग्रामीणों ने कहा कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी गांव में कोई मेडिकल टीम या स्वास्थ्य कर्मी नहीं पहुंचे हैं. इधर, जिला स्वास्थ्य मिशन के डीपीसी रणधीर प्रसाद ने कहा कि जानकारी मिली है. क्षेत्र के बीटीटी को गांव भेज कर आवश्यक जानकारी ली जा रही है.
