निरीक्षण. जिप उपाध्यक्ष ने की अनाज उठाव में गड़बड़ी की जांच, कहा
गोदाम पहुंचकर देखा तो पायी भारी अनियमितता
जिप की बैठक में
उठायेंगे मुद्दा
गोड्डा : सदर प्रखंड में अनाज उठाव में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर जिप उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती ने गुरुवार को सदर प्रखंड के गोदाम का निरीक्षण किया.
उन्होंने बताया कि अनाज वितरण में गड़बड़ी हुई है. अनाज गरीबों तक पहुंचने के पहले ही बिचौलिया बांट लेते हैं. कहा कि नुनबट्टा गांव में कई अनियमितता मिली है. जून माह में अनाज उठाव होने के बाद भी लाभुकों को अनाज नहीं मिला. जबकि गोदाम के लॉग बुक में अनाज का उठाव दिखाया गया है. यह मामला गंभीर है.
बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गयी है. अकेले नुनबट्टा पंचायत के कुल पांच डीलरों का मामला है. स्वयं सहायता समूह के तुलसी ग्रुप, भोलानाथ सेन, खगेंद्र महतो, महर्षि मेंहीं व मो मजीद अंसारी के नाम पर अनाज उठाव किया गया है. जबिक गांव के एक भी लाभुकों के बीच अनाज का वितरण नहीं किया गया. यह जांच का विषय है. इसकी जांच की मांग जिला परिषद की बैठक में उठायेंगे. कहा कि ट्रांसपोर्टर व डीलर के बीच ही अनाज गायब हो गया है.
ट्रांसपोर्टर द्वारा किसी भी जविप्र में अनाज नहीं पहुंचाया गया है. इस मामले मे प्रभारी एजीएम सीतेश पांडेय ने बताया कि नुनबट्टा व जमनी पहाड़पुर का अनाज 24 जून को ही आवंटित कर दिया है. अनाज की डिलेवरी के लिये संबंधित डीलर के नाम चलान भी काटा गया है.
डीएसओ ने जांच का दिया निर्देश
जिप उपाध्यक्ष की शिकायत पर डीएसओ एबीई खालको ने जांच करने का आदेश संबंधित एमओ को दिया है. जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने की जानकारी दी है. साथ ही डीएसओ ने संबंधित ट्रांसपोर्टर से भी पूछताछ की है.
