धरना पर डटे हैं डिग्री काॅलेज के कर्मी

शासी निकाय को भंग करने का लिया प्रस्ताव कॉलेज प्राचार्य द्वारा बरती गयी अनियमितता व वित्तीय मनमानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पथरगामा : 14 सूत्री मांग को लेकर पथरगामा के जनजातीय काॅलेज के शिक्षक अपनी मांगों के समर्थन में छठे दिन गुरुवार को भी अनिश्चित कालीन धरना पर डटे रहे. शिक्षकों ने बताया कि […]

शासी निकाय को भंग करने का लिया प्रस्ताव

कॉलेज प्राचार्य द्वारा बरती गयी अनियमितता व वित्तीय मनमानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पथरगामा : 14 सूत्री मांग को लेकर पथरगामा के जनजातीय काॅलेज के शिक्षक अपनी मांगों के समर्थन में छठे दिन गुरुवार को भी अनिश्चित कालीन धरना पर डटे रहे. शिक्षकों ने बताया कि प्राचार्य द्वारा काॅलेज में की गयी अनियमितता तथा वित्तीय मनमानी के खिलाफ कार्रवाई मांग कर रहे हैं. प्राचार्य 31 जुलाई को सेवानिवृत हो रहे हैं. इससे पहले उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए सभी सदस्यों ने काॅलेज के शासी निकाय को भंंग करने का भी प्रस्ताव सर्व सम्मति से लिया.
इस अवसर पर संघ सचिव उपेंद्र प्रसाद यादव, हरिमोहन ब्रह्मचारी, शिवशंकर मिश्र, शोभाकांत झा, सुदर्शन सिंह, अख्तर हसनैन आजाद , प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार महतो, राकेश प्रसाद सिन्हा, भारती सिन्हा, अंजु मंडल, सिद्दीक अहमद, संदीप कुमार सिंह, आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >