11 जिप सदस्य क्षेत्र में योजना नहीं देने का आरोप

मुख्यमंत्री व डीसी को लिखा पत्र 14 जिपक्षेत्र को योजना देने का लगाया आराेप बोआरीजोर : जिला परिषद सदस्य रामजी साह ने मुख्यमंत्री व उपायुक्त को पत्र लिखा है. इसमें जिला योजना समिति पर योजना चयन करने में अनियमितता का आरोप लगाया है. पत्र में जिप सदस्य ने उल्लेख किया है कि जिला योजना समिति […]

मुख्यमंत्री व डीसी को लिखा पत्र

14 जिपक्षेत्र को योजना देने का लगाया आराेप
बोआरीजोर : जिला परिषद सदस्य रामजी साह ने मुख्यमंत्री व उपायुक्त को पत्र लिखा है. इसमें जिला योजना समिति पर योजना चयन करने में अनियमितता का आरोप लगाया है.
पत्र में जिप सदस्य ने उल्लेख किया है कि जिला योजना समिति की बैठक में 25 में से केवल 14 जिप सदस्य क्षेत्र में ही योजना दिया गया है. इस क्षेत्र के सदस्यों पर जिला परिषद अध्यक्ष के पक्ष में वोठ डालने का आरोप लगाया है. सीएम व डीसी से शेष 11 जिप सदस्य क्षेत्र में योजनाओं को दिए जाने की मांग की गयी है. ऐसा नहीं होने पर सभी 11 जिप सदस्य आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >