पिकअप के धक्के से युवक की मौत

हादसा. ललमटिया-पीरपैंती मार्ग स्थित गोबरा के पास हुई घटना बोआरीजोर : ललमटिया क्षेत्र के ललमटिया-पीरपैंती मुख्य मार्ग में सोमवार की देर रात तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से गोबरा गांव निवासी युवक प्रकाश मुर्मू (25 ) की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रात में पोड़ैयाहाट से गोबरा […]

हादसा. ललमटिया-पीरपैंती मार्ग स्थित गोबरा के पास हुई घटना

बोआरीजोर : ललमटिया क्षेत्र के ललमटिया-पीरपैंती मुख्य मार्ग में सोमवार की देर रात तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से गोबरा गांव निवासी युवक प्रकाश मुर्मू (25 ) की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रात में पोड़ैयाहाट से गोबरा गांव युवक पैदल अपने घर जा रहा था. इस दौरान मेहरमा से जेनरेटर लदा पिकअप ने धक्का मार दिया. घटना के बाद चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया.
गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान महगामा रेफरल अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को गोबरा गांव के पास सात घंटे ललमटिया-पीरपैंती मार्ग को जाम कर दिया. जाम की सूचना पाकर बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी व पुलिस निरीक्षक गोपाल सिंह सदलबल गोबरा गांव पहुंचे और जाम कर रहे ग्रामीणों से वार्ता की. बीडीओ द्वारा तत्काल 20 हजार का चेक देकर व मृतक के परिवार को इंदिरा आवास देने का आश्वासन देकर जाम हटवाया. सड़क जाम रहने के कारण उक्त मार्ग में दर्जनों वाहन फंसे रहे. इस दौरान राहगीरों को काफी परेशानी हुई. कई लोग पैदल ही सामान लेकर जा रहे थे.
ग्रामीणों ने किया सात घंटे सड़क जाम
पिकअप वाहन जब्त कर लिया गया है. युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में पहुंचाया गया था. इलाज के क्रम मे मौत हो गयी. मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
– हरिनारयण सिंह, थाना प्रभारी.
इलाज के दौरान महगामा रेफरल अस्पताल में मौत
पैदल गोबरा स्थित घर जा रहा था युवक
चालक फरार, पुलिस ने जब्त किया वाहन
ललमटिया-पीरपैंती मार्ग जाम होने से यात्रियों को हुई परेशानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >