बसंतराय में शाहनवाज हुसैन ने भाजपा के पक्ष में मांगा वोट

केंद्र सरकार पांच करोड़ परिवार को दे रही नि:शुल्क गैस बसंतराय : बसंतराय प्रखंड मुख्यालय के उच्च विद्यालय परिसर तथा धपरा के खेल मैदान दो चुनावी सभा को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैययद शहानवाज हुसैन ने संबोधित किया. श्री हुसैन ने भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील की. […]

केंद्र सरकार पांच करोड़ परिवार को दे रही नि:शुल्क गैस

बसंतराय : बसंतराय प्रखंड मुख्यालय के उच्च विद्यालय परिसर तथा धपरा के खेल मैदान दो चुनावी सभा को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैययद शहानवाज हुसैन ने संबोधित किया. श्री हुसैन ने भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को मक्का के बादशह गले लगा सकते हैं तो क्षेत्र के मुसलमानों को भाजपा को गले लगाने में क्या परेशानी है. हमारा मुल्क ऐसा है,
जहां किसी से बैर नहीं. पार्टी के लोगों से अगर किसी भी प्रकार का मनमुुटाव किया है तो उनसे संपर्क करें. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार उज्वला योजना शुरू कर रही है. इसके तहत देश के पांच करोड़ लोगों को नि:शुल्क गैस दिया जायेगा. इस अवसर पर प्रत्याशी अमित मंडल, विधायक महागामा अशोक भगत, राजेश झा, राजीव मेहता, सुरेश पासवान, रउफ आलम, मो नजीरउद्दीन भसानी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >