भाकपा माले के प्रत्याशी को मिली जान मारने की धमकी

गोड्डा : गोड्डा विस उपचुनाव में भाकपा माले के उम्मीदवार मनोज कुमार कुशवाहा ने थाने में शिकायत कर कहा है कि उन्हें चुनाव नहीं लड़ने की धमकी दी जा रही है. ऐसा नहीं करने पर उन्हें जान से मारे जाने की धमकी भी दी गयी है. शुक्रवार की देर रात मनोज कुमार ने प्रेस वार्ता […]

गोड्डा : गोड्डा विस उपचुनाव में भाकपा माले के उम्मीदवार मनोज कुमार कुशवाहा ने थाने में शिकायत कर कहा है कि उन्हें चुनाव नहीं लड़ने की धमकी दी जा रही है. ऐसा नहीं करने पर उन्हें जान से मारे जाने की धमकी भी दी गयी है. शुक्रवार की देर रात मनोज कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इससे संबंधित प्राथमिकी गीम उन्होंने नगर थाना में कांड संख्या 113/16 के तहत दर्ज करायी है. घटना के संबंध में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उन्होंने बताया कि वे चुनाव को लेकर अपने अकाउंट में पैसा जमा करा कर बाइक से लौट रहे थे. इसी बीच अज्ञात तीन लोगों ने जान मारने की धमकी दी.

श्री कुमार ने बताया है कि आरोपित बाइक पर सवार थे. उनके बाइक का पीछा करते हुए नजदीक आये और धमकी भरे शब्दों में कहा कि सीपीएम व सीपीआइ के दलों ने तो समर्थन दिया गया है परंतु मनोज कुमार द्वारा समर्थन नहीं दिया गया है. इस पर श्री कुमार ने पार्टी के गाइडलाइन का हवाला दिया तो उल्टे कहा कि चुनाव के बाद इसका परिणाम भुगतने को तैयार रहने को कहा.

इसको लेकर पार्टी के नेताओं ने अाक्रोशित होते हुए पुलिस अधिकारियों को सूचना दी तथा मामले को प्रेस मीट के माध्यम से रखा. प्रेस वार्ता में भाकपा माले के राज्यस्तरीय नेता गीता मंडल व अरुण सहाय ने बताया कि चुनाव में उनके प्रत्याशी को धमकी दी जा रही है. डरा धमका कर भय पैदा करने का काम किया जा रहा है.

यह सोची समझी साजिश के तहत किया जा रहा है. इसका जवाब विस चुनाव में मिलेगा. कहा : जनता से जुड़े अहम मुद्दों को चुनाव में रखे जाने के कारण विपक्षियों द्वारा हमला किया जा रहा है. पार्टी पूरे मामले को लेकर गंभीर है. जिले में भाकपा माले की गोलबंदी निश्चित रूप से जिम्मेवार लोगों को जवाब देने का काम करेंगे. दौरान भाकपा माले प्रत्याशी मनोज कुमार, सुधाकर पांडेय, रामदास आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >